India News (इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राजधानी में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज रात हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

बादल और हल्की धुंध छाए रहेंगे

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। रात के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक लौट सकती है।

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने दी दस्तक, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का अपडेट

फरवरी में अब तक सबसे गर्म दिन भी दर्ज हुआ

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। इससे पहले, 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम में इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का एहसास होगा। वहीं, बारिश और तेज हवाओं से वायु गुणवत्ता में भी कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

Today Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में बदला मौसम, यूपी समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मुंबई में गर्मी से छूटे पसीने