India News (इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द ही मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

यहां हल्की बारिश होने की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा की शुरुआत हो जाएगी और बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा।

Patna Traffic Advisory: पटनावासी हो जाएं सावधान! कहीं जाने से पहले पढ़ लीजिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, जानें नए रूट

अगले दो दिनों तक दिल्ली का बदलेगा मौमस

दिल्ली में भी इस बदलाव का असर दिखेगा। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट होगी। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 97% से 37% तक रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाने का अनुमान है, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों में, जहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। उत्तर भारत में इस बदलाव के चलते लोगों को ठंड और बारिश से बचाव के इंतजाम करने की जरूरत होगी।

भोपाल में दो दिवसीय “Global Investors Summit” का समापन आज, जाने क्या रहेगा आज का प्लान