India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi New CM: दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। इस बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों समेत कुल 7 लोगों को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें पूर्वांचली, महिला, जाट और दलित समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई जा रही है। खासतौर पर एक महिला और एक दलित चेहरे का शामिल होना तय माना जा रहा है।

दिल्ली में आज इन 11 रास्तों में हो सकती है दिक्कत, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

इन नेताओं पर मंत्री पद के लिए चर्चा

मंत्री पद की दौड़ में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, कैलाश गहलोत, रविंद्र सिंह नेगी, रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं।

पूर्वांचली नेताओं को मिल सकता है अहम पद

अगर किसी पूर्वांचली को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो उसे डिप्टी सीएम या कैबिनेट में अहम पद दिया जा सकता है। पूर्वांचली चेहरे के तौर पर लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह और संगम विहार से पंकज चौधरी दावेदारी में शामिल हैं। नई सरकार के गठन में दिल्ली की सियासी संतुलन को साधने के लिए हर पहलू पर मंथन किया जा रहा है।

मायावती के निशाने पर अपने ही कई बड़े नेता! टूटकर बिखर जाएगी बसपा?