India News (इंडिया न्यूज),Delhi Metro Holi Timings: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च 2025 को मेट्रो सेवाओं की संशोधित समय सारिणी जारी की है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। यह पहली बार नहीं है जब होली के चलते मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया हो, पिछले साल भी यही समय निर्धारित किया गया था। यात्रियों को इस बदलाव के बारे में सूचित कर दिया गया है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया हो। पिछले साल भी होली को लेकर समय में बदलाव किया गया था। पिछले साल भी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थीं।

साउथ सुपरस्टार Vijay पर लगे इफ्तार पार्टी में मुसलमानों का अपमान करने के गंभीर आरोप, पुलिस में हुई शिकायत दर्ज

किस समय शुरू होंगी सेवाएं

जानकारी के मुताबिक, DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। पोस्ट में लिखा है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्यौहार के दिन यानि 14 मार्च 2025 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

पिछले साल भी बदला था समय

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब डीएमआरसी ने समय में बदलाव किया हो। हर साल जब होली का त्यौहार आता है तो मेट्रो सेवाएं इसी तरह से शुरू होती हैं। होली पर मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले लोगों को पता होगा कि पिछले साल भी होली पर मेट्रो सेवाएं देरी से शुरू हुई थीं। पिछले साल होली 25 मार्च को थी और उस दिन भी मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई थीं।

खून से Uric Acid का नामो-निशान मिटा देगा ये 10 रुपये में मिलने वाला सस्ता सा पत्ता, जान लें सेवन का सही तरीका और समय!