India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Murder: दिल्ली के नरेला में शनिवार (21 दिसंबर) सुबह एक और युवक की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक्स-पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सवालिया लहजे में केंद्र सरकार और भाजपा से पूछा है कि दिल्ली की जनता कब तक ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त करेगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स-पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में एक और दर्दनाक हत्या। दिल्ली में खून बह रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दिल्ली की जनता कब तक ऐसे हालात बर्दाश्त करेगी?”

सुरक्षा मुहैया कराने में विफल साबित हुई भाजपा

दरअसल, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से दिल्ली में बेकाबू अपराध की घटनाओं को लेकर लगातार केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब वह सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोल रहे हैं।

साल 2025 में ये 5 राशियां चखेंगी शादी का लड्डू, मिलेगा सपनों जैसा राजकुमार

उनका आरोप है कि दिल्ली की जनता ने केंद्र और भाजपा को सिर्फ एक जिम्मेदारी सौंपी है। वह जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था की है। भाजपा उसे भी पूरा करने में विफल साबित हुई है। दिल्ली में आए दिन हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली में महिलाओं समेत हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

राजस्थान के इन शहरों में बढ़ने वाली है ठिठुरन, अगले 3 दिन में बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी

उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम धमकियों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों और धमकी देने वालों के हौसले बुलंद हैं। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने आरोप लगाया, “अमित शाह दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं। अब गृह मंत्री को दिल्ली के लोगों के बीच आकर जवाब देना चाहिए।”

अमेरिका या यूरोप में नहीं बल्कि इस खाड़ी देश में मोटा पैसा छाप रहे हैं भारतीय, एक महीने की सैलरी जान घूम जाएगा दिमाग