दिल्ली में इस दिन से बदलने वाला है मौसम, झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
Delhi- NCR Weather
India News (इंडिया न्यूज़),Delhi- NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर थोड़ा ठंडा हो गया है, क्योंकि कल दिनभर बादल छाए रहे और हल्की हवा चलती रही, जिससे दिन और रात में मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हुआ। आज के मौसम की बात करें तो भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी मौसम में बदलाव आते-जाते रहेंगे। दिल्ली में भी आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, लेकिन बादल आते-जाते रहेंगे। धूप खिली रहेगी। मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा।
हाइलाइट्स
दिल्ली एनसीआर में कल बारिश की संभावना है।
बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास होगा।
दिल्ली में सुबह 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना
हल्की हवाएं चलती रहेंगी। आज अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यानी सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रहेगी। इसके साथ ही कल देर शाम बारिश भी होगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। आज यह सक्रिय हो जाएगा और कल देर शाम हल्की बारिश होगी। यह बारिश पूरे दिल्ली एनसीआर में होगी। 18 फरवरी को पूरे दिल्ली एनसीआर में सुबह हल्की बारिश होगी।
धूप के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहेंगे
इसके बाद 20 और 21 को पूरे दिल्ली एनसीआर में धूप के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की हवाएं चलती रहेंगी। 22 फरवरी से मौसम थोड़ा साफ हो जाएगा। यानी अभी जो बादलों की आवाजाही चल रही है वह खत्म हो जाएगी और एक बार फिर तेज धूप निकलेगी। साथ ही बताया गया कि 25 फरवरी से पूरे दिल्ली एनसीआर में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर खासकर दिल्ली में सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता पर अभी भी नजर रखी जा रही है और मौसम विभाग कुछ देर में अपना अपडेट जारी करेगा, लेकिन भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए। अभी तक माना जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। हालांकि, स्पष्ट जानकारी दिल्ली मौसम विभाग ही जारी करेगा।