India News (इंडिया न्यूज), Delhi New CM: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा इस चर्चे पर पूर्ण विराम लग गया है। बीजेपी की विधायक दाल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हुआ है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता जो दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेने जा रही हैं।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, डिप्टी सीएम, स्पीकर के नाम पर भी लगी मुहर

शालीमार बाग सीट से जीता चुनाव

बता दें, मौजूदा समय में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं, साथ ही वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं। इसके अलावा नई सीएम बनने जा रही गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दक्षिण दिल्ली नगर मिगम की मेयर रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता 2 बार पार्षद भी रह चुकी हैं।

ABVP से की राजनितिक करियर की शुरुआत

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से रहा है, क्योंकि उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ।

पिता की नौकरी के कारण परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया

रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे, जिसके कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनके दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे, और उनके परिवार ने कारोबार से जुड़ी कई पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह अब भी समय-समय पर अपने गांव आती हैं और अपने परिवार से जुड़ी रहती हैं।

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में काफी संख्या में मौजूद हैं। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। रेखा गुप्ता के राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि अगर दिल्ली में कोई महिला मुख्यमंत्री बनती है, तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत है। फिलहाल देश में भाजपा की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाईकमान ने रेखा गुप्ता का नाम आगे किया।

नारी शक्ति को सौंपी गई दिल्ली की कमान, रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की चौथी महिला CM, जाने छात्र संघ से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का कैसा रहा सफर