India News (इंडिया न्यूज),Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त मिलने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया। अब इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

प्रवेश वर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत

नए मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम चल रहा है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी, जिससे उनके नाम पर अटकलें और तेज हो गई हैं। इसके अलावा मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय और पवन शर्मा जैसे नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला भाजपा नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण बड़ा संकट, यहां के मंजर ने श्रद्धालुओं के उड़ाए होश

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की होड़ के बीच जनता की दिलचस्पी इस बात में भी है कि नए मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलेगी और उन्हें क्या सुविधाएं दी जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री को वेतन और भत्तों को मिलाकर हर महीने 1 लाख 70 हजार रुपये सैलरी दी जाती है। जुलाई 2022 में दिल्ली विधानसभा ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद विधायकों को 90 हजार रुपये वेतन और भत्ते मिलते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता की सैलरी 1 लाख 70 हजार रुपये तय की गई थी। दिल्ली उन राज्यों में शामिल है जहां मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा वेतन मिलता है।अब सभी की निगाहें भाजपा के अगले कदम पर टिकी हैं कि पार्टी प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री बनाती है या किसी और चेहरे को दिल्ली की कमान सौंपी जाती है।

दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर क्या बोल गए डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, ‘चालाकी और फ्रॉडिज्म की…’