India News (इंडिया न्यूज), delhi news: दिल्ली में नई भाजपा सरकार ने जन मुद्दों पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) बसों के बेड़े को लेकर अहम फैसला लिया है।

कार्यभार संभालने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के नए परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अगले डेढ़ साल में दिल्ली में 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें जुड़ जाएंगी। पर्यावरण के लिहाज से यह फैसला अहम है, क्योंकि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है। पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली में अब तक 1500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा चुकी हैं और जल्द ही 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर उतारी जाएंगी।

जानकारी  के मुताबिक, इस कदम के तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सीएनजी बस बेड़े में से 50 फीसदी बसों को सेवा से बाहर कर दिया गया है और बाकी बसें भी अगले कुछ महीनों में हटा दी जाएंगी। नए परिवहन मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी।

नौकरी का झांसा देकर लूटी आबरु, 1 साल से मिटा रहा था हवस, जानें क्या है पूरा मामला