India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Police, दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने कहा कि प्रगति मैदान में शनिवार को हुई टनल डकैती के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रगति मैदान (Delhi Police) सुरंग के अंदर चार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से 2 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कैब से गुरुग्राम जा रहा था।

  • टनल में दो लाख लूटे
  • कुल 5 लोग गिरफ्तार
  • सीएम ने बताया जंगलराज

सोमवार रात को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बीते रात दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देपेंद्र पाठक ने कहा कि इस गश्त के पीछे मूल मकसद अपराध पर काबू पाना है और यह महज औचक निरीक्षण का हिस्सा है।

दिल्ली में जंगलराज

प्रगति मैदान टनल में हुई लूट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार के पास दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। बैठक बुलाना महज औपचारिकता है। जिस प्रगति मैदान इलाके में जी20 की बैठक होगी, वहां दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. दिल्ली में ‘जंगलराज’ है. हमें कानून-व्यवस्था दीजिए, हम इसे सबसे सुरक्षित शहर बनाएंगे।

यह भी पढ़े-