India News(इंडिया न्यूज़),Delhi Police Night Patrolling: दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एक विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया, जिसमें खुद पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरे। रात 9 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक चले इस अभियान के दौरान जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की गई। हालांकि, इस मुस्तैदी के चलते आनंद विहार जैसी कुछ जगहों पर देर रात 11 बजे भी जाम की स्थिति बन गई।
क्या है इस अभियान का उद्देश्य
इस सुरक्षा अभियान का उद्देश्य न सिर्फ असामाजिक तत्वों पर नजर रखना था, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करना था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपने क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए लगातार सक्रिय है। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों को यह भरोसा दिलाने के लिए भी है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस दौरान वाहनों की गहन जांच भी की गई, ताकि कोई अवैध गतिविधि सामने आए तो तत्काल कार्रवाई हो सके।
UP में बढ़ेगी विधायकों की सैलरी?, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने विधानसभा कही बड़ी बात
क्यों चलाया रात्रि गश्त अभियान जानें
विशेष पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर ने बताया कि हाल ही में सरकार के गठन के बाद अपराध को और कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गश्त अभियानों से पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ता है और अपराधियों पर सख्ती बनी रहती है। स्पेशल सीपी छाया शर्मा ने इस अभियान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति को और अधिक बढ़ाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड पर रहने से यह संदेश भी जाता है कि दिल्ली पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है।
Satyendar Jain Case: सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ED को भेजा नोटिस, दिल्ली HC ने मांगा जवाब