(इंडिया न्यूज) दिल्ली में 8 साल के बच्चे के साथ उसके ही स्कूल के साथियों ने हैवानियत की इंतहा को पार कर बैठा। सामने आई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि स्कूल के भीतर ही मासूम बच्चे के प्राइवेट पार्ट को नायलॉन के धागे से बांध दिया गया। आरोप 4 सीनियर छात्रों पर है। बच्चे का प्राइवेट पार्ट कई दिनों तक धागे से बंधा रहा, और वह दर्द भी सहता रहा। बच्चे को नहलाने के दौरान उसके माता-पिता ने नोटिस किया कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर धागा बंधा हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी

बच्चे को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां ब्लेड की मदद से धागे को काटा गया। बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र है। इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। मामला दिल्ली के किदवई नगर इलाके के एक स्कूल का है। बच्चा गत 24 दिसंबर को स्कूल गया था, कुछ देर के बाद जब वह टॉयलेट गया तो उसे लगभग 4 सीनियर छात्रों( सभी 14-16 वर्ष के हैं) ने पकड़ लिया, दो छात्रों ने पैर-हाथ पकड़ा वहीं 2 ने उसके प्राइवेट पार्ट पर रस्सी लगा दी।

इतना ही नहीं उन्होंने इतना कुछ करने के बाद इसकी जानकारी माता-पिता को बताने नहीं कहा। बताने पर दोनों को जान से मार देने की धमकी दी। 8 साल का बच्चा इस घटना के सहमा हुआ किसी तरह घर पहुंचा। दो दिन स्कूल नहीं गया। घर में भी अक्सर छुपकर रह रहा था।  28 दिसंबर को जब उसकी मां नहलाने लगी तो बेटे की हालत देखकर सहम गए। फौरन अस्पताल ले गए। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी। डॉक्टर ने बताया इस घटना में बच्चे की जान भी जा सकती थी। बच्चे की हालत फिलहाल ठीक है। पुलिस ने स्कूल के स्टाफ से मामले में जानकारी भी ली है। स्कूल एनडीएमसी के अधीन आता है।