India News (इंडिया न्यूज), Delhi Protest: संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस मुद्दे पर जहां कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, वहीं बीजेपी ने भी गुरुवार को जंतर-मंतर पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Rajasthan Farmer Death: खेत पर टापरी बनाते समय किसान की दुखद मौत, परिवार में मचा हड़कंप

कांग्रेस पर साधा गया निशाना

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके समर्थक डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में, यह आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का चित्र जमीन पर रखा, जो उनके प्रति कांग्रेस के असली सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है और इसी वजह से वे बाबा साहब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा दलित समुदाय को पीछे रखा है।” इस बयान के बाद से सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है।

संविधान और बाबा साहब का अपमान

बता दें, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर संविधान और संसद का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब और संविधान का हमेशा उपयोग किया है, लेकिन उनके मूल विचारों का कभी सम्मान नहीं किया। बीजेपी कार्यकर्ता कमल ने कहा, “कांग्रेस बार-बार संसद और गृह मंत्री अमित शाह का अपमान करती है।” इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने ही बाबा साहब को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया।

जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा, योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि कांग्रेस अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की राजनीति का अब अंत नजदीक है। बीजेपी ने इस प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया कि वह डॉ. अंबेडकर और संविधान के सम्मान के लिए हमेशा खड़ी है, जबकि कांग्रेस केवल चुनावी राजनीति में लगी हुई है।

MP Crime News: शराब दुकान में फायरिंग कर बदमाश हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात