India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Rain Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई नज़दीक है, और इसके साथ ही अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले हफ्ते के मध्य तक मॉनसून पूरी तरह से दिल्ली से विदा ले सकता है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी का स्तर 61 से 92 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जो वातावरण में उमस को बढ़ा रहा है।
मौसम का हाल
आज यानी शुक्रवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसी तरह, शनिवार 28 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
PM Modi के धुर विरोधी रघुराम राजन के बदले सुर, इस मामले में कर दी NDA सरकार की तारीफ
अक्टूबर की शुरुआत में शुष्क रहेगा मौसम
29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं के पैटर्न में भी बदलाव हो रहा है, जो मॉनसून की विदाई का संकेत है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मॉनसून की विदाई
स्काईमेट के अनुसार, अगले हफ्ते के मध्य तक मॉनसून दिल्ली से पूरी तरह विदा ले सकता है।
Bharatpur News: रोडवेज बस के कर्मचारियों ने छात्रों के साथ की मारपीट, जानें पूरा मामला