India News (इंडिया न्यूज), Delhi School Holiday 2025: दिल्ली सरकार ने गुरु रविदास जयंती 2025 के अवसर पर 12 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार शाम को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 11 फरवरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

क्या आप भी घर में करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ? भूलकर भी मत कर बैठिएगा ये गलतियां जिनका भुगतान भी नहीं कर पाएंगे आप!

दिल्ली सरकार के अधीन सभी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम और स्वायत्त निकाय बंद रहेंगे। यह अवकाश दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर भी लागू रहेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी आधिकारिक सर्कुलर में इस फैसले की घोषणा की गई है। सूचना में यह भी कहा गया है कि गुरु रविदास जयंती के लिए पहले नवंबर 2024 में घोषित प्रतिबंधित अवकाश अब रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 12 फरवरी को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, निजी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या निजी स्कूल भी बंद रहेंगे?

आपको बता दें कि निजी स्कूलों में अवकाश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। गुरु रविदास जयंती पारंपरिक रूप से कई राज्यों में मनाई जाती है। इनमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली के निवासियों को समारोह में भाग लेने और गुरु रविदास की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। गुरु रविदास जयंती 15वीं सदी के संत और कवि गुरु रविदास की जयंती है। गुरु रविदास को भक्ति आंदोलन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनकी शिक्षाएँ समानता और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थीं।