India News (इंडिया न्यूज), Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी जोरो पर हैं। दिल्ली की कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मैदान में उतरेंगी। तो वहीं, उनको इस मैदान में टक्कर देने के लिए अलका लांबा टक्कर देंने वाली हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी सीट से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है। मगर अलका लांबा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थी।
नए साल पर अगली लिस्ट जारी करेगी कॉग्रेस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अलका लांबा को पार्टी के फैसले को स्वीकार करने और चुनाव लड़ने के लिए समझाया था। कालकाजी समेत दिल्ली की बची हुई 23 सीटों पर कांग्रेस नए साल पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।
AAP की विधायक रह चुकी हैं अलका
बता दें कि अलका लांबा चांदनी चौक सीट से AAP विधायक भी रह चुकी हैं। पिछली बार भी कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ा और इस बार भी इसी सीट से दावा कर रही थीं, लेकिन इस बार कांग्रेस ने चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल को टिकट दिया है और अलका को आतिशी के सामने मैदान में उतारा है।