India News (इंडिया न्यूज): पिछले कुछ दिनों से विपक्षी पार्टियां रोज ही केजरीवाल सरकार पर दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले करने का आरोप -प्रत्यारोप लगा रही है। इसी के चलते आज दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए आज एक प्रेस वार्ता की और बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CAG को पिछले पंद्रह (15) साल का स्पेशल ऑडिट करने के आदेश दिए है। आतिशी ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा की केजरीवाल सरकार शुरू से ही इस देश में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ है और आगे भी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ ही लड़ते रहेंगे। उनकी सरकार हमेशा से पारदर्शिता में भरोसा रखती है, इसलिए ही इन झूठे आरोपों के खिलाफ तुरंत ही CAG को ऑडिट करने के निर्देश दे दिये।

GNCTD एक्ट के बाद नही सुनते अफसर सरकार के आदेश

कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए आतिशी ने यह भी कहा की यह फंड के मामले GNCTD एक्ट आने के बाद से ही शुरू हुए है, क्योंकि दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करने वाले सभी अफसर सरकार की बात ही नही मानते है, आतिशी जो खुद वित्त मंत्रालय भी संभालती है के खुद 3 बार आदेश देने के बावजूद भी दिल्ली जल बोर्ड का फंड रुका हुआ है।

Also Read: