India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से ठंड में बड़ा इजाफा हुआ है। IMD ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। साथ ही बारिश ठंड को लेकर येलो अलर्ट को भी जारी किया है। बारिश की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ, ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम औरअधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का गिरावट देखने को मिल सकता है।
NEET PG काउंसलिंग के दूसरे चरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने का आदेश
कैसा रहेगा आज का मौसम
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 7 जनवरी यानी की आज कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकते है। शीतलहर की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।
दिल्ली के इन इलाकों में बारिश
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त नजफगढ़, पीतमपुरा और पूसा में बारिश दर्ज की गई।
ठंड से नहीं मिल रही राहत
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि, इस वीकेंड पर IMD ने बारिश होने की संभावना जताई है। 11 जनवरी से 12 जनवरी तक नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में जोरदार बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।