India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Weather News: दिल्ली समेत देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय कोहरे और ठंड का असर महसूस हो रहा है, जबकि दिन के तापमान में अब तक बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।

जानिए इन राज्यों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है। वहीं, सुबह और रात को हल्का कोहरा छा सकता है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि 30 नवंबर तक दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर प्रसासन का एक्शन, जाने क्या है ग्रेप 4 के नियम…

दिल्ली का AQI अब राहत भरा

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा जैसे इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिला है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एप के अनुसार, 25 नवंबर को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले राहत भरा है। हालांकि, कुछ इलाकों में AQI अभी भी 300 के ऊपर है।मौसम विभाग ने ठंड और प्रदूषण से संबंधित स्थिति पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ, सर्दी के प्रकोप में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

सीएम मोहन यादव का यूरोपीय देशों का दौरा, औद्योगिक विकास को वैश्विक स्तर पर करेंगे प्रस्तुत