India News(इंडिया न्यूज़),Delhi Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का दौर खत्म होने के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों तेज हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार से हवाओं की रफ्तार धीमी होते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में यह 35 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह से सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

गर्मी बढ़ेगी, फिर बारिश से मिलेगी राहत

गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो औसत से 1.2 डिग्री कम था। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। 8 मार्च से तापमान में और वृद्धि होगी, जबकि 9 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री तक जा सकता है।

Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें पूरी डिटेल

होली पर हल्की बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होगा, जिससे तापमान और बढ़ सकता है। 11 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे होली के दिन हल्की बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और होली पर मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश होने पर हल्की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन अगले कुछ दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की संभावना कम ही है।

UP में मौसम ने ली करवट! इन जिलों में बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम