India News,(इंडिया न्यूज),Delhi Weather: दिल्ली में पर्यावरण की नाराजगी साफ-साफ और शुरूआत से हीं देखने को मिलती रही है। जहां एक तरफ प्रदुषण तो दूसरी तरफ इन दिनों मानसून की बेरुखी से दिल्ली में उमस और गर्मी लगतार रुस दिल्ली वासियो को सता रही है। जहां बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

जानिए दिल्ली में अलग-अलग जहगों पर तापमान

दिल्ली मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सर्वाधिक 38.5 व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 38.4 व न्यूनतम तापमान 29.9, नजफगढ़ में 38.1 डिग्री व पूसा में 37.5 व न्यूनतम तापमान 30.3 और लोदी रोड में तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का अधिकतम स्तर 85 फीसदी व न्यूनतम स्तर 58 फीसदी रहा।

19 और 20 अगस्त को मिल सकती है राहत

जानकारी के लिए बता दें कि, अमूमन हर साल इस समय अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है, लेकिन बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विभाग ने 19 व 20 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन इससे तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Delhi Weather)

मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल यानी अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस जहां 18 अगस्त को सूर्यास्त: 6:58 शाम तो सूर्योदय: 5:53 सुबह मिनट में होगा।

ये भी पढ़े