India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार की सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे बीते कुछ दिनों की तुलना में हल्की ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने के साथ ही गर्मी तेज हो गई। दोपहर के बाद फिर से बादल घिर आए और मौसम में नमी बढ़ गई। अब गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिनभर तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, 21 फरवरी के बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
आज का मौसम
गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवाएं तेज गति से चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 21 फरवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 21 से 25 फरवरी के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
CG Accident: रायपुर में फिर बरसा सड़क हादसे का कहर! बस हादसे में एक की मौत, 23 की हालत गंभीर
कल कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 29 से 97 प्रतिशत के बीच बना रहा।
बारिश की संभावना
स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी में दूसरी बार सर्दी की बारिश होने की संभावना है। इससे पहले 4 और 5 फरवरी को 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अब 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे करीब 5 मिमी वर्षा हो सकती है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में 20 फरवरी को रुक-रुक कर बारिश होगी और गुरुवार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।
डायबिटीज के लिए संजीवनी! महंगी दवाओं को टक्कर देगा ये सस्ता ड्राई फ्रूट, खाते ही होने लगेगा कंट्रोल