India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Report: नए साल के पहले दिन दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार धूप न निकलने और ठंडी हवाओं के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहे। ठंडी हवाओं ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। ऐसे में, लोगों की सेहत पर भारी असर पड़ सकता है।

Bihar Weather: सावधान! कोल्ड वेव से होंगे परेशान, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

बता दिन, मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, गुरुवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन बर्फीली और तेज़ हवाएं चलेंगी। रिकॉर्ड के बाद तापमान में भारी दर्ज हुई। फिलाल, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंड और कोहरे का प्रभाव 7 जनवरी तक बने रहने की उम्मीद है। नए साल की शुरुआत में ठंड का प्रकोप भी बढ़ा है। ऐसे में, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से थोड़ा अधिक है लेकिन मंगलवार से लगभग दो डिग्री कम था।

घने कोहरा और ठंड का बढ़ा असर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंड और तेज़ हवाओं ने दिनभर लोगों को घरों में कैद रखा। अगले 4-5 दिनों में ठण्ड तेजी पकड़ेगा। सड़कों पर वहां चलाने पे खास ध्यान देना पड़ेगा। बताया गया है कि, मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। लोगों को ठंड से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Himachal Weather Update: हिमाचल के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, दोबारा कब होगी भारी बर्फबारी? जानें IMD का अपडेट