India News(इंडिया न्यूज़),Delhi Weather:  प्रदेशभर में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। सर्दी से बचने के लिए सभी ने रजाई-कंबल निकाल लिए है। वहीं दिल्ली में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी लोगों को सता रही है तो वही दूसरी ओर दिल्ली वासियों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। यहां का AQI लेवल भी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो चुकी है लेकिन, उसके बाद भी यहां के लोगों को ऐसे ही हवा में जीना पड़ रहा है। फिलहाल आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल चलिए जानते है?

रविवार यानी आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत सामान्य से अधिक गर्मी के साथ हो रही है, और यह अक्टूबर-नवंबर के गर्म मौसम के ट्रेंड को ही जारी रखे हुए है। इस दौरान तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि बारिश और ठंड के संकेत कम रहे। शनिवार का तापमान  अधिकतम: 26.8°C (सामान्य से 1°C अधिक) रहा।  न्यूनतम: 9.8°C (सामान्य से 1°C कम) रहा।रविवार का पूर्वानुमान है अधिकतम: 27°C न्यूनतम: 11°C हवा में नमी 32% से 100% तक रहेगा।

हिमाचल में मौसम के बदलते तेवर! रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी; जानें आज के मौसम का हाल

कोहरा और स्मॉग:

  • सुबह और शाम को हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।
  • 3-5 दिसंबर के दौरान कोहरे का असर बढ़ सकता है।
  • स्मॉग का असर भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा।

दिसंबर की शुरुआत का पूर्वानुमान

6 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे गिरने की संभावना। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 9°C तक रहेगा। नवंबर 2024 में औसत अधिकतम तापमान 29.7°C दर्ज किया गया, जो 2011 के बाद का सबसे गर्म नवंबर है। इससे पहले 2016 में औसत अधिकतम तापमान 29.6°C था।

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा बढ़ी मुश्किलें, शिल्पा शेट्टी के पति को ED ने भेजा समन, अब पूछताछ के लिए होना होगा पेश

जलवायु प्रभाव और उम्मीदें:

शुष्क मौसम और तापमान में वृद्धि के कारण ठंड का एहसास कम हो रहा है। स्मॉग और कोहरे की स्थिति बढ़ती वायु प्रदूषण की समस्या को और गंभीर बना सकती है। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है। यह असामान्य गर्मी पर्यावरणीय और जलवायु परिवर्तन का संकेत देती है, जो आगे चलकर मौसम के पारंपरिक स्वरूपों को प्रभावित कर सकती है।

‘जानकारी और डेटाबेस आपस में साझा करें’, सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए PM मोदी, पुलिस बल को दिया क्राइम कंट्रोल का फॉर्मूला