India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। राजधानी में आर्द्रता का स्तर 36 से 80 प्रतिशत के बीच रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार, 13 फरवरी को मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 14 फरवरी को सुबह के समय धुंध रहेगी और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

15 फरवरी से हवाएं कमजोर होंगी और आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री रह सकता है।

16 से 18 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 11 से 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

फरवरी की शुरुआत से ही तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है, जिससे पारा पहले ही 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जबकि आमतौर पर ऐसा फरवरी के अंत में होता है।

PM Modi ने फ्रांस के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को तोहफे में क्या दिया? अमेरिका जाते-जाते जेडी वेंस के बच्चों को भी कर गए खुश

AQI गुणवत्ता स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 210 रहा। AQI स्तर के अनुसार:

0-50: अच्छा

51-100: संतोषजनक

101-200: मध्यम

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: गंभीर

दिल्ली में बढ़ता तापमान और खराब वायु गुणवत्ता चिंता का विषय है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और गर्म बना रह सकता है, जबकि हवा की गुणवत्ता भी मध्यम से खराब स्तर पर बनी रहने की संभावना है।

रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर पाकिस्तान में जमकर हो गया हंगामा, लोगों ने कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से झुक जाएगा सिर