India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इसके साथ ही प्रदूषण ने राजधानीवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। हालांकि, जहरीले स्मॉग और प्रदूषण की चादर ने ठंड के एहसास को कमजोर कर दिया।
ठंड और प्रदूषण के बढ़ने के संकेत
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड और प्रदूषण के बढ़ने के संकेत दिए हैं। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम को हल्के कोहरे के साथ स्मॉग का असर बना रहेगा। 21 से 25 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 46 से 100 प्रतिशत तक बना रह सकता है।
सर्द हवाओं से गिरा तापमान
स्काईमेट के अनुसार, ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है। नवंबर के अंत तक दिन का तापमान 20 डिग्री से कम हो सकता है। हालांकि, 23 से 25 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से तापमान में गिरावट थमने की संभावना है। इस दौरान सुबह का तापमान 14 से 15 डिग्री रह सकता है। 2015 और 2019 में नवंबर के इसी समय में पारा 22 डिग्री के करीब गिरा था। इस बार भी महीने के अंत तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। हालांकि, प्रदूषण के चलते ठंड का पूरा असर महसूस करने में मुश्किल हो रही है। महीने के बाकी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, आकर्षक और दिव्य रूप में दिए भक्तों को दर्शन