India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक ठंड और बढ़ने के आसार हैं। राजधानी और आस-पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। सुबह के समय घने कोहरे और धुंध के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी में भारी कमी देखी गई। इस स्थिति से सुबह के समय यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

25 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

दिल्ली मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अमित कुमार का कहना है कि 25 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव होंगे, और ठंड और तेज हो जाएगी। फिलहाल, सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। धुंध और कोहरे के मिश्रण के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे विजिबिलिटी और कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 5 बजे से 9 बजे तक कोहरे का असर देखा जा सकता है। दिन के समय भी अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो साफ संकेत देता है कि ठंड ने दस्तक दे दी है।

राजस्थान में छाने लगी घने कोहरे की चादर, 16.9 डिग्री लुढ़का पारा; कड़ाके की ठंड की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर का आज का तापमान

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि गाजियाबाद और गुड़गांव में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और ठंड बढ़ने के संकेत स्पष्ट हैं।

नरेश मीणा की हरकत को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने जताई नाराजगी, कही ये बात