India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में ठंड का असर नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

इस साल अक्टूबर में बारिश न होने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना हुआ है, जिसके चलते तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्काईमेट का मानना है कि नवंबर के अंत तक ठंड के असर के आसार बन सकते हैं। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। शनिवार को सुबह और रात में धुंधलापन रहने की संभावना है। साथ ही, आने वाले दिनों में तापमान 32-33 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री तक बना रहेगा। 14 नवंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।

MP Master Plan: सीएम सचिव अनुराग जैन के मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक, समयसीमा में पूरा करने का निर्देश

गर्मी का असर बरकरार

स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मॉनसून के लौटने के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिल्ली में भी अक्टूबर से कोई बारिश नहीं हुई है, जिससे नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का असर बरकरार है। स्काईमेट ने बताया कि 13 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जो 15-16 नवंबर के बीच पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

Ujjain News: महाकाल की नगरी में हुई चौंकाने वाली घटना, जाने क्या है पूरा मामला