India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। इसके बाद लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी में दिल्ली में गर्मी रही और इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी जारी है।

Delhi: खाली खजाने के बावजूद वादों पर कायम, BJP सरकार अपने संकल्पों को करेगी पूरा

दिल्ली में अलर्ट जारी

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 6 सालों में फरवरी में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था। शहर में पिछली बार इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान 2017 में दर्ज किया गया था। दिल्ली में बीते शुक्रवार देर रात को हल्की बारिश हुई, जिसके बाद IMD दिल्ली- NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को शहर में 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 74 साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल इस सीजन में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 1951 में दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार, इस बार फरवरी के तापमान ने 1951 से लेकर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी दिन अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से 6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ NCR के इलाकों गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और यमुनानगर में हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में CM रेखा गुप्ता का आतिशी पर पलटवार, ‘हमने क्या बेवजह सिक्के उछाल रखे हैं?’

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश और मनाली में पिछले दो दिनों से बर्फबारी और बारिश लगातार जारी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बर्फबारी मनाली के कोठी में हो रही है।