India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 8 दिसंबर को राजधानी में सर्दियों की पहली बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।
कोहरे और बारिश की संभावना
आज दिल्ली में हल्के कोहरे का असर देखा जा सकता है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहेगा। शनिवार, 7 दिसंबर को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। वहीं, 8 दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहेगा। बारिश के बाद 9 से 11 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा।
Pushpa 2 ने पहले ही दिन मचाया तहलका, तोड़ दिए इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें क्या रहा Allu Arjun की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।
देशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव
आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में भी पारा 2 डिग्री तक लुढ़कने के आसार हैं। हालांकि, मध्य भारत में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। मौसम के इन बदलावों से दिल्लीवासियों को सर्दी का और गहरा एहसास होगा।
Shah Rukh Khan के घर न आने से नाराज हुए Salman Khan, रात 3 बजे किया फोन, फिर बताई ये वजह