India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। रविवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा। 9 फरवरी को दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिन में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे हल्की सर्दी महसूस होगी।
तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद कुछ कमी आ सकती है। 11 फरवरी के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि 16 फरवरी तक यह 29 डिग्री तक जा सकता है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत रही।
एनसीआर के अन्य शहरों का हाल
गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 और 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में शनिवार को तेज हवाएं चलीं और तापमान सामान्य बना रहा। इन दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही तेज हवाओं का असर कम होगा, दिल्ली में तापमान और बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में सर्दी से राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी – जानें आज का मौसम कैसा रहेगा?
मिल्कीपुर में करारी हार के बाद भी क्यों खुश है अखिलेश यादव, अपने बयान से फिर चौंकाया