India News (इंडिया न्यूज), Delhi Sadhvi Rape Case: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम को आज तक कोई नहीं भूल पाया। वेब सीरीज में दिखाया गया कि आश्रम के गुरु महिलाओं को बेहोश कर के उनके साथ रेप करता था। यह तो महज एक सीरीज थी, लेकिन राजधानी दिल्ली से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दिल्ली के एक आश्रम में 80 साल के गुरु ने 50 साल की साध्वी को डरा धमका कर जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया। महिनों के बाद महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
20 साल से महिला मंदिर में कर रही थी सेवा
दिल्ली के आश्रम में रहने वाली महिला 20 साल तक मंदिर की सेवा कर रही है जिससे उसे बाद में मंदिर का ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया गया। महिला का पति और 25 साल का बेटा भी है। हालांकि, 20 साल पहले पीड़िता ने अपना परिवार छोड़ दिया और गुरु भक्ति में लीन हो गई।
गुरु जी की थी तबीयत खराब
महिला की शिकायत के मुताबिक, गुरुजी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। गुरुजी का ऑपरेशन हुआ और ट्रस्ट के सभी लोग गुरुजी की सेवा में व्यस्त थे। तभी महिला को देखकर गुरुजी की नीयत खराब होने लगी।
गुरु ने महिला का जबरन किया बलात्कार
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि गुरु जी एक महीने में पूरी तरह ठीक हो गए थे। 14-15 अप्रैल की रात जब महिला गुरु जी ने तबीयत खराब होने का बहाना करते हुए महिला को उसी कमरे में सोने की सलाह दी। महिला ने फर्श पर सो गई। रात को जब महिला की नींद खुली तो गुरु जी उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे थे। महिला ने जब कमरे से भागने की कोशिश की तो गुरु ने अपने तकिए के नीचे से धारदार हथियार निकाला कर उसकी गर्दन पर रख दिया। फिर महिला के साथ जबरन रेप किया।
पुलिस ने गुरु जी के खिलाफ दर्ज की FIR
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गुरु जी को फोन कर उनकी सारी बातें सबूत के रूप में एकत्र कर ली है। 15 दिन बाद जब महिला गुरु जी से मिलने पहुंची तो गुरू जी ने महिला को कहा कि अगर वो उनके सात रहगी तो खुश रहेगी। पुलिस ने फोन की रिकॉर्डिंग सुनने के बाद गुरु जी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।