India News(इंडिया न्यूज़), delhi News:   दिल्ली  में सीएम शपथ के बाद आज शाम 7 बजे कैबिनट की बैठक हुई। इसमें मंत्रायल की जिम्मेदारी दे दी गई।

 

दिया गया  ये मंत्रालय

प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा योजना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रविंदर सिंह इंद्राज समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौट

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंदर सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौट आई, जिसने आखिरी बार 1993 से 1998 तक राजधानी में सरकार चलाई थी। इस सरकार में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले। सबसे पहले मदन लाल खुराना सीएम बने। जैन हवाला कांड में नाम आने के बाद जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो पार्टी ने प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा को सीएम बनाया।

पूर्व विधायक किशोर समरीते को झटका, दिल्ली कोर्ट ने दोषी ठहराया