India News (इंडिया न्यूज़),CM atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि आज कोई भी अपने घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करता। दिल्ली में केंद्र सरकार की एक ही जिम्मेदारी है और वह है कानून व्यवस्था को बनाए रखना। इसमें भी वह विफल रही है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह वही इलाका है जहां 2 हफ्ते पहले 100-200 मीटर की दूरी पर एक ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज वही दिन है जब शाहदरा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स को गोली मार दी गई। मैं जानना चाहती हूं कि केंद्र सरकार क्या कर रही है? दिल्ली में बीजेपी शासित केंद्र सरकार की एकमात्र जिम्मेदारी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देना है। दिल्ली के लिए उनके पास बस यही काम है। इस काम में वे पूरी तरह से विफल रहे हैं।

स्वर्ग से कम नही होता ऐसी महिलाओं का जीवन, भाग्य की तेज होती हैं वो स्त्री जिन्हें मिलते हैं ऐसे पति, जानें क्या बो वो गुण!

घर से निकलने में कोई सेफ नहीं फील करता

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में हर दिन कभी किसी की हत्या हो रही है, कभी गोलीबारी हो रही है। कभी किसी को अपहरण की धमकियां मिल रही हैं। कभी किसी को रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं। आज दिल्ली में भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। आज मैं उनसे अपील करना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता आपकी कानून व्यवस्था से परेशान है।

सीएम ने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करता है। कोई भी व्यक्ति रेस्टोरेंट में जाने में सुरक्षित महसूस नहीं करता है। रेस्टोरेंट में गोलियां चल रही हैं। कार शोरूम में गोलियां चल रही हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलियां चल रही हैं। घरों में चाकूबाजी हो रही है। आज किसी को पुलिस का डर नहीं है कि वे पकड़े जाएंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र को चेताया

आतिशी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार का एकमात्र काम दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देना है। उन्हें सुरक्षित रखना है। अपना काम ठीक से करो, नहीं तो दिल्ली के सभी लोगों को एक साथ आकर तुम्हें तुम्हारी सही जगह दिखानी पड़ेगी।

राहुल गांधी की नागरिकता पर उठने गए सवाल, सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब