India News (इंडिया न्यूज),DTC Bus Employees Protest: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) द्वारा हाल ही में देश के पहले ऑल-वुमन बस डिपो का शुभारंभ किया गया, लेकिन इस पहल को विवादों ने घेर लिया। डिपो की महिला कर्मचारियों ने काम की शर्तों को लेकर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने ‘समान कार्य, समान वेतन’ की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वेतन को लेकर भेदभाव- महिला कर्मचारी
महिला कर्मचारियों के अनुसार उन्हें उचित कार्य परिस्थितियां उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं और उनके वेतन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन केवल महिला कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली के अन्य डिपो के चालक और परिचालक भी उनके समर्थन में शामिल हो गए। रविवार को दिल्ली के कई प्रमुख डिपो जैसे अंबेडकर नगर, ओखला, टेकन, कालकाजी, नारायणा, शादीपुर और केशवपुर में कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। इससे दिल्ली की बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और लगभग एक हजार बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
मांगें जल्द पूरी करें वरना…
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो यह आंदोलन और व्यापक हो सकता है। महिला कर्मचारियों ने पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से अपील की है कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से सुना जाए और समस्या का समाधान निकाला जाए। डीटीसी की बस सेवाओं पर इस विरोध प्रदर्शन का असर दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। यात्रियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस मुद्दे को सुलझाएगा ताकि सामान्य सेवाएं बहाल हो सकें।
कंडक्टर के मुंह पर स्याही पोता गया
बता दें DTC कर्मचारियों का यह हड़ताल अभी तक जारी है। अलग-अलग जगह बस डिपो पर बसों को खड़ी कर दी गई है। वहीं जिन बसों को सड़को पर चलते हुए देखा जा रहा है उन बसों को रोककर उसके कंडक्टर के मुंह पर स्याही पोता जा रहा है। हड़ताल को आगे जारी करने की बात भी सामने आई है। वहीं दिल्ली में GRAP 4 लागू हो गया है और ऐसे में DTC के लोग हड़ताल पर रहेंगे तो लोगों को काफी परेशानी भी हो सकती है। जानाकरी के अनुसार, महिलाओं के समर्थन में दिल्ली के अंबेडकर नगर डिपो, ओखला डिपो, टेकन डिपो, कालकाजी डिपो, नारायणा डिपो, शादीपुर डिपो, केशवपुर डिपो के साथ अब बवाना सेक्टर 5 बस डिपो, रोहिणी बस डिपो 4, बुराड़ी बस डिपो पर भी ये हड़ताल देखा जा सकता है।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हिरण के बच्चे का शिकार, वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा