India News (इंडिया न्यूज),DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना शनिवार, 25 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस बार मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। 14 सीसीटीवी कैमरों और 8 वीडियो कैमरों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पटेल चेस्ट और रामजस कॉलेज मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि किसी भी तरह के अव्यवस्था की स्थिति न बने।
4 बजे तक आ सकते हैं आधिकारिक परिणाम
बता दें कि, मतगणना दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस सेंटर में हो रही है, और शाम 4 बजे तक आधिकारिक परिणाम घोषित होने की संभावना है। प्रशासन ने विजेता छात्रों को रैली निकालने और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है ताकि कैंपस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। छठे चरण की गिनती के बाद दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) बढ़त बनाए हुए है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगे चल रही है। डूसू चुनाव में इस बार भी छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा बनाए गए सख्त सुरक्षा प्रबंध और शांतिपूर्ण माहौल के बीच यह चुनाव कई मायनों में खास रहा। अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो विश्वविद्यालय के छात्र संघ के भविष्य की दिशा तय करेंगे।
छठे राउंड के बाद डूसू के मतों की गिनती
अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर एनएसयूआई आगे चल रही है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर एबीवीपी आगे चल रही है
अध्यक्ष पद
एबीवीपी: 5821
एनएसयूआई: 6418
उपाध्यक्ष पद
एबीवीपी: 6405
एनएसयूआई: 5060
वाम: 1272
सचिव पद
एबीवीपी: 5189
संयुक्त सचिव
एबीवीपी: 4405
अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर NSUI आगे
अध्यक्ष पद
ABVP: 4072
नोटा: 907
उपाध्यक्ष पद
ABVP: 4336
सचिव पद
ABVP: 3580
नोटा: 1521
संयुक्त सचिव
ABVP: 3103