India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Earthquake: फरवरी महीने में देशभर के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज भी बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। बार-बार भारत में भूकंप के झटके आने से देशवासियों में चिंता और सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप आने का खतरा बढ़ता जा रहा है, और यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

पांच जोन में बांटा गया देश

भारत में भूकंप के खतरे को विशेषज्ञों ने पांच जोन में बांटा है। इनमें से लगभग 59 फीसदी हिस्सा भूकंप के खतरे से जूझ रहा है। जोन 1 में सबसे कम खतरा है, जबकि जोन 5 में सबसे ज्यादा भूकंप का खतरा रहता है। जोन 5 में ऐसे राज्य आते हैं जैसे कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार। वहीं, दिल्ली-NCR को जोन 4 में रखा गया है, जहां भूकंप का खतरा बना रहता है। जोन 3 में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहर आते हैं।

Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, भारत हो जाए सावधान!

दिल्ली में भूकंप का खतरा

दिल्ली को जोन 4 में रखा गया है, जो कि भूकंप के खतरे के लिहाज से चिंताजनक है। दिल्ली की भूगर्भीय स्थिति भी इसका कारण है, क्योंकि यह हिमालय के पास स्थित है और यहां पर यूरेशिया और भारतीय टेक्टॉनिक प्लेटों का मिलन होता है, जिससे भूकंप की घटनाएं बढ़ सकती हैं। दिल्ली में करीब 70-80 फीसदी इमारतें भूकंप के जोखिम को ध्यान में रखते हुए नहीं बनाई गई हैं, जिससे इन इमारतों को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

Rajasthan Liquor Scam: शराब तस्करों के लिए आसान रास्ता बना एक्सप्रेसवे, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी