India News (इंडिया न्यूज), Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर दिखा दिया है। वहीँ दिल्ली समेत देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार चुका है। वहीँ 2020 से 2022 तक आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के मामले देश में फिर बढ़ने लगे हैं। जिसके चलते दिल्ली में इस वायरस से पहली मौत भी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, कुछ समय पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Russia के परमाणु ठिकानों का सीक्रेट आया सबके सामने, पहली बार दुनिया के सामने खुला रहस्य

पहले से थी बीमार

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला को लैपरोटॉमी के बाद तीव्र आंत्र रुकावट की शिकायत थी। इतना ही नहीं इस दौरान उसे कोरोना भी हो गया। जांच करने के बाद पता चला कि महिला का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली में कोरोना से मरने वाले मरीज पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। कोविड के बाद संक्रमण बढ़ा। परेशानी बढ़ने के बाद मौत हुई।

जानिए कितने मामले आए सामने

फ़िलहाल नए वैरिएंट का असर हल्का है। लेकिन यह गंभीर मरीजों और कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 294 हो गई है। कुछ ही देर में आंकड़ा 300 के करीब पहुंच गया है। वहीं, आज तक देशभर में 2710 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

Trump ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का अलाप, अपने हाथों ही थपथपा ली अपनी पीठ, क्रेडिट लेने के चक्कर में बन गया मजाक!