India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए DTC ने आज अपने पहले पिंक डिपो का उद्घाटन किया। बता दें कि दिल्ली के इस पहले पिंक डिपो को ‘सखी डिपो’ नाम दिया गया है। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज इसका उद्घाटन किया। महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित दिल्ली का ये पहला पिंक डिपो सरोजिनी नगर में है। दिल्ली के दक्षिण पश्चिमी इलाके से इन बसों का संचालन होगा और महिलाओं द्वारा चालित ये बसे राजधानी के अलग अलग हिस्सों के लिए जाएगी।

जिम्मेदारी महिला कर्मचारी की

आपको बता दें कि सरोजिनी नगर के इस ‘सखी डिपो’ की ख़ास बात ये है की यहां पर हर छोटी से बड़ी चीज की मैनेजमेंट महिला कर्मचारी करेंगी। इस डिपो में बस ड्राइवर के साथ ही कंडक्टर महिलाएं ही होंगी। डिपो मैनेजर और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर भी महिलाओं को रखा गया है। इस डिपो की बसों के रोड पर चलने से लेकर डिपो में रहने पर उनके संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारी की होगी।

एक बड़ा कदम है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सखी डिपो के उद्घाटन को लेकर DTC का कहना है कि ये राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा कदम है और इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन भी मिलेगा। DTC ने बताया कि आने वाले समय में दिल्ली के अन्य डिपो में भी महिला सशक्तीकरण को लेकर इस तरह की पहल की जायेंगी।

‘जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं कन्हैया, बताओ तुम्हारा जमीर…’, देवकी नंदन ठाकुर का ये बयान सुन खौल उठेगा हिंदुओं का खून