India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को कहा कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए “मेरी दिल्ली मेरा संकल्प भाजपा” थीम के तहत अपने घोषणापत्र के लिए 5 दिसंबर से समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क करेगी। दक्षिण दिल्ली के सांसद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक फोन नंबर भी जारी किया और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के घोषणापत्र के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

सीरिया से शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? दुनिया में मचने वाली है भयंकर तबाही, रूस-इजरायल जैसे ताकतवर देशों ने झोंकी ताकत

बीजेपी के घोषणा पत्र में आप भी दे सकते हैं सुझाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें की जाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और घोषणापत्र समिति के सदस्यों को दिल्ली के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। इनमें प्रवेश वर्मा को चांदनी चौक, अरविंदर सिंह लवली को नई दिल्ली, सतीश उपाध्याय को पूर्वी दिल्ली, कैलाश गहलोत और अभिषेक टंडन को दक्षिणी दिल्ली तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल को उत्तर पश्चिमी दिल्ली का प्रभार सौंपा गया है। बिधूड़ी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पार्टी घोषणापत्र के लिए लोगों से फीडबैक प्राप्त करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया ये दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। बिधूड़ी ने कहा कि लोगों से फीडबैक लेने के लिए हर जिले में वीडियो वैन तैनात की जाएंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा 7 दिसंबर को वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाएंगे। बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस दावे की आलोचना की भी आलोचना की। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए मुफ्त बिजली, पानी और बस यात्रा जैसी सुविधाएं बंद कर देगी।

भाजपा की संकल्प पत्र योजना के मुख्य बिंदु-

  • 5 दिसंबर से पार्टी संकल्प पत्र के लिए लोगों की राय लेना शुरू करेगी।
  • संकल्प पत्र के लिए अलग-अलग वरिष्ठ नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लोगों से संपर्क करेंगे।
  • पूर्व सांसद प्रवेश सिंह चांदनी चौक में, अरविंदर सिंह लवली नई दिल्ली में, सतीश उपाध्याय पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में और कैलाश गहलोत दक्षिणी दिल्ली में संकल्प पत्र पर लोगों की राय लेंगे।
  • मेरी दिल्ली मेरा संकल्प नाम के सुझाव के साथ लोग सोशल मीडिया के जरिए भी भाजपा के संकल्प पत्र बनाने में अपनी राय साझा कर सकेंगे।
  • सभी लोग अपने सुझाव भाजपा को व्हाट्सएप नंबर 9958702025 पर भी भेज सकते हैं।
  • 7 दिसंबर को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्र से कुछ नेता 14 वीडियो वैन भेजेंगे। हर जिले में एक वैन और हर लोकसभा क्षेत्र में दो वैन जाकर लोगों से संकल्प पत्र पर राय लेंगी।
  • लोग अपनी राय भाजपा को ईमेल आईडी (MeriDelhiMeraSankalpBJP@gmail.com) पर भेज सकते हैं।
  • पार्टी सोशल मीडिया पर #BJPSankalp2025 हैशटैग चलाकर भी लोगों की राय मांगेगी।

सीरिया से शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? दुनिया में मचने वाली है भयंकर तबाही, रूस-इजरायल जैसे ताकतवर देशों ने झोंकी ताकत