India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शनिवार (28 दिसंबर) को दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही 101 सालों में दिसंबर में 1 दिन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबित दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण दिनभर तापमान सामान्य से कम रहा।

सबसे अधिक बारिश

आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 3 दिसंबर 1923 को 1 ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबित 1901 में आंकड़े दर्ज किये जाने के बाद से दिसंबर 2024 महीने वार बरसात के मामले में अब तक का 5वां सबसे अधिक बरसात वाला महीना है।

8.30 बजे समाप्त हुई

IMD के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की संचयी बरसात 1901 के बाद से दूसरी सबसे ज्यादा है। मासिक वर्षा 5वीं सबसे अधिक है। 24 घंटे की संचयी वर्षा सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा को संदर्भित करती है।”

6डिग्री अधिक था

IMD ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण Delhi-NCR सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबित राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 6 डिग्री अधिक था।

लालू परिवार में जल्द गूंजेगी किलकारी, बहु राजश्री है प्रेग्नेंट, दुबारा पापा बनने जा रहे तेजस्वी यादव