India News (इंडिया न्यूज)Delhi Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लग सकता है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, AAP ने इसे खारिज करते हुए दावा किया है कि एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

डिवोर्स की ख़बरों के बीच Aishwarya Rai की इस इंस्टा पोस्ट ने किया सबको हैरान, तस्वीरें सांझा करते हुए ये क्या लिख गई ऐश…?

भाजपा की सीटों को लेकर रमेश बिधूड़ी का बड़ा दावा

वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि पार्टी 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “पीएम मोदी की लहर चल रही है। दिल्ली उसी तरह विकास चाहती है, जिस तरह देश ने विकास किया है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व के मार्गदर्शन का नतीजा है।”

उन्होंने कहा, “मैं एग्जिट पोल पर यकीन नहीं कर रहा हूं, यह और आगे जाएगा। भाजपा 50 का आंकड़ा पार करेगी। 8 तारीख को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।” कालकाजी सीट पर उनका मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा से था।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। 11 एग्जिट पोल सामने आए हैं। 9 में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल के पोल में बीजेपी को 41, आप को 29 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

जितना भी आतंकवाद हो Pakistan के लोग चीन के साथ हैं…., चीन में पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान