India News (इंडिया न्यूज),Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को राजधानी में लागू करने का फैसला लिया गया है। अब तक दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा इस योजना का हिस्सा नहीं थे, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे मंजूरी दे दी है। इस ऐलान के बाद लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

10 लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पहले 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। इसमें 5 लाख रुपये तक का खर्च केंद्र सरकार और बाकी 5 लाख का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इसका लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उठाया जा सकता है, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी।

CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! फ्री बस सेवा ने बढ़ाया DTC का 35 हजार करोड़ का घाटा? जानें 

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आधार कार्ड या राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करने के बाद फैमिली सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इसके बाद AB-PMJAY आईडी जनरेट होगी, जिससे ई-कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

दिल्ली में लाखों लोग होंगे लाभान्वित

इस योजना से दिल्ली के लाखों गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। सरकार की इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और भी व्यापक होगी। योजना के लागू होने के बाद पात्र लाभार्थी जल्द ही अपना कार्ड बनवा सकेंगे और मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

पात्रता कैसे पता करें?

  • सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना वेबसाइट (www.pmjay.gov.in) को खोलें।
  • इसके बाद अपनी पात्रता चेक करने के लिए ‘क्या मैं योग्य हूं?’ पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, जिसके बाद OTP आएगा, मोबाइल पर आया OTP डाल दें।
  • अगले पेज पर, नाम, राज्य, उम्र, परिवार के सदस्य और इनकम की जानकारी दें।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप योग्य हैं कि नहीं स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इलके अलावा, योजना में पात्रता जानने के लिए 14555 पर कॉल कर सकते हैं।

MP Board 2025: आज से शुरू हुई MP बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं, 7 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल