India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार 8 मार्च को अपने चुनावी वादे के तहत महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपये देने की घोषणा कर सकती है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को यह वादा किया था, और अब चुनावी जीत के बाद इसे पूरा करने का वक्त आ सकता है।
भाजपा अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संकेत
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस वादे को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और भाजपा इस दिन महिला सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें इस योजना के तहत महिला सम्मान राशि देने का ऐलान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए लिया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में और जानकारी दी जाएगी।
Govt Jobs: डाक विभाग में 21,413 पदों पर भर्ती शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी वादा पूरा करने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जाएगा, भले ही दिल्ली सरकार का खजाना खाली हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सम्मान योजना को लेकर सरकार कई बैठकें कर चुकी है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को लूटने और झूठे प्रचार करने वालों का जवाब दिया जाएगा। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहारा मिल सकता है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद को बड़ी राहत, कोर्ट ने देशद्रोह का मामला वापस लेने की दी परमिशन