India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में भाजपा सरकार ने चुनावी वादे के तहत महिलाओं के लिए एक नई आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ होगा, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को इस योजना के लिए नियम-शर्तें तय करने और आवश्यक फंड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया है।

अन्य राज्यों में चल रही समान योजनाएं

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की शुरुआत से पहले, भाजपा शासित कुछ अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी महिलाओं के लिए इसी प्रकार की आर्थिक सहायता योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना, छत्तीसगढ़ की महतारी वंदना योजना और ओडिशा की सुभद्रा योजना, तीनों ही योजनाओं में महिलाओं को परिवार की आय के आधार पर मदद दी जा रही है। दिल्ली में भी इसी प्रकार की शर्तें हो सकती हैं, जिससे योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों की महिलाओं को मिल सके, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

Arvind Kejriwal: प्रवेश वर्मा ने AAP सरकार पर लगाया घोटालों का आरोप, कहा- BJP की नई सरकार से दिल्ली में होगा तेज विकास

योजना के लाभ के लिए शर्तें

  • महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली सरकार कुछ शर्तें भी लागू कर सकती है, जिनके आधार पर यह योजना केवल पात्र महिलाओं तक पहुंच सकेगी। इन शर्तों के तहत:
  • परिवार की आमदनी: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में यह शर्त है कि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं है। दिल्ली में भी यही शर्त लागू हो सकती है, लेकिन यहां यह सीमा थोड़ी अधिक हो सकती है क्योंकि दिल्ली की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 4.6 लाख रुपए से अधिक है।
  • सरकारी नौकरी नहीं: इन योजनाओं के तहत यह भी शर्त रखी गई है कि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो। यही शर्त दिल्ली में भी लागू हो सकती है, ताकि योजना का लाभ केवल जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।
  • इनकम टैक्सपेयर की शर्त: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में यह शर्त रखी गई है कि परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए। दिल्ली में भी यह शर्त हो सकती है, ताकि केवल वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को ही यह लाभ मिले।

योजना से मिलेगा महिलाओं को लाभ

दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

Ashok Chaudhary: “RJD में होने वाली है बड़ी टूट”, अशोक चौधरी ने विधानसभा चुनाव से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी