India News (इंडिया न्यूज़),Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली में नई सरकार के पहले सत्र का पहला दिन चर्चा का विषय बना, लेकिन इससे पहले ही मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिरसा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अतीत के एक महत्वपूर्ण पल को याद करते हुए पूर्व सरकार पर निशाना साधा। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “समय का चक्र हमेशा घूमता है और जो आज सत्ता के शिखर पर होता है, वह कल कहीं गुमनाम हो सकता है।” उन्होंने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए उन लोगों पर कटाक्ष किया, जिन्होंने कभी सत्ता के नशे में चूर होकर विधायकों को अपमानित कर विधानसभा से बाहर कर दिया था।
“जिस दिन मुझे बाहर निकाला गया, वे सत्ता के नशे में थे”
मंत्री सिरसा ने अपने पोस्ट में लिखा, “समय वास्तव में सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन मुझे दिल्ली विधानसभा से अपमानित कर निकाला गया था, उस दिन इस पूरे षड्यंत्र के पीछे तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया थे। उन्हें लगा था कि उनकी ताकत हमेशा बनी रहेगी, लेकिन आज हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इनमें से कोई भी व्यक्ति अब सत्ता में नहीं है और न्याय का पहिया हमेशा घूमता रहता है।
डिप्रेशन के चलते उठाया भयानक कदम, Exam के Tension ने ली 12वीं छात्रा की जान
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली की राजनीति में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब विधायक नहीं हैं, वहीं राम निवास गोयल भी राजनीतिक हाशिए पर जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद कई लोगों ने इसे “कर्म का फल” करार दिया।
राजनीति में समय का खेल
दिल्ली की राजनीति में पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं जब कभी अजेय माने जाने वाले नेता सत्ता से बाहर हो गए। सत्ता का उत्थान और पतन राजनीति का हिस्सा है, लेकिन जब कोई सत्ता के नशे में चूर होकर जनता की आवाज को अनसुना करता है, तो समय बड़ा फैसला लेता है। इतिहास गवाह है कि जो नेता जनता की भावना को नजरअंदाज करते हैं, वे ज्यादा दिनों तक सत्ता में टिक नहीं पाते।
महाकुंभ गिनीज बुक में बनाएगा एक और बड़ा रिकॉर्ड, आज से शुरू किया जा रहा स्पेशल अभियान