India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार, 28 दिसंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के मुताबिक, उनके निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
Delhi Weather Report: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन! तापमान में तेजी से गिरावट, अलर्ट जारी
रूट डायवर्जन की दी गई जानकारी
ऐसे में, पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात को या तो प्रतिबंधित किया जाएगा या फिर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। पोलिस बल की सख्त तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु जैसे प्रमुख मार्गों पर भी आवागमन सीमित रहेगा।
बताया गया है कि, उनका पार्थिव शरीर पहले कांग्रेस मुख्यालय पर लाया जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट तक जाएगी। यात्रा के दौरान कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीवीआईपी और आम जनता के पहुंचने की संभावना है।
लोगों से की गई ये अपील
जानकारी के अनुसार, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से यात्रा करने से बचें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो, साथ ही मनमोहन सिंह का यह राजकीय अंतिम संस्कार देश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान में किया जा रहा है। देश भर के लोग उन्हें नमन कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं, इसलिए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है।