India News (इंडिया न्यूज़) Mayor Election in Delhi, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज मेयर पद के लिए चुनाव होना है। इस चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने होंगे। इस बार चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया था। इनमें दिल्ली की मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय का नाम शामिल हैं।
पार्टी दें रही जीत का दावा
जानकारी के लिए बता दे कि पिछली बार चुनाव के समय काफी हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान चुनाव तीन बार स्थगित करना पड़ा। आखिरी में आप की शैली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे। इस बार के चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी की एक पार्षद को अपने पाले में कर लिया। ऐसे में दोनों ही पार्टी जीत का दावा कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए आई तारीख, इस दिन होगी वोटिंग