India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: राजधानी में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 29 और 30 मई को दिल्लीवासियों को आंधी-तूफान और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज और बिजली चमकने के साथ हवा की गति अस्थायी तौर पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 28 मई की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

जानिए आज का पुर्वनुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। 29 मई को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।आज की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है, बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री रह सकता है। दिल्ली वालों के लिए राहत की बात यह है कि आज लू को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

कैसा रहेगा तापमान

मंगलवार को तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 87 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी दर्ज किया गया।

बिजली निगम की लोक अदालत : उपभोक्ताओं के लिए आंधी तूफान में टूटे पोल, तार से संबंधित शिकायत के लिए नंबर जारी, व्हाट्सप्प हेल्पलाइन पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत