India News (इंडिया न्यूज)Delhi Crime: दिल्ली में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने आज मनोज गहल्याण नाम के एक शख्स को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर इस वारदात को अंजाम दे रहा था।
भारत बनाने जा रहा ऐसा ब्रह्मास्त्र, चंद मिनटों में ही दुश्मनों पर काल बनकर बरसेगा, PM Modi के इस मास्टर स्ट्रोक से जिनपिंग-शहबाज के चेहरे पर आ गई शिकन
ऐसे लड़कियों को चंगुल में फंसाता था
पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी प्रोफाइल पर खुद को एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी का मैनेजर बताता था और शादी का झांसा देकर महिलाओं के साथ दोस्ती करता था। इसके बाद आरोपी महिलाओं का विश्वास जितकर उनके क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बैंक की डिटेल्स लेकर उन्हें बिना बताए उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिया करता था।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिले की साइबर यूनिट को एक महिला ने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी jeevansaathi.com, Shaadi.com, Betterhalf.ai समेत कई ओर वेबसाइड पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी।
फर्जी प्रोफाइल बनाकर साल 2017 से कर रहा था धोखाधड़ी
इसी के साथ पुलिस ने जब पीड़िता महिला के बैंक खाते के जरिए जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस उन बैंक खातों के बारे पता चला, जिनमें वो पैसों को ट्रांसफर किया करता था। जैसे-जैसे पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पहुचीं जहां पर आरोपी मनोज गाहल्याण रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। साल 2017 में उसने अपनी फर्जी प्रोफाइल मेट्रीमोनियल साइट पर अपलोड की थी और उसके बाद से वो महिलाओं के साथ इस वारदात को अंजाम दे रहा है।
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बैंक के खातों की जांच की जा रही है और साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कितनी महिलाओं के साथ इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मनोज ने सैकड़ों महिलाओं के साथ इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।